आगरा। जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) की ओर से 11 अगस्त को प्रधानाचार्यों को निर्देश जारी किया गया था। इसमें स्वतंत्रता दिवस को गणतंत्र दिवस लिखा गया था। कुछ ही देर में आदेश की प्रति सोशल साइटों पर वायरल हो गई।
विज्ञापन
पत्र में लिखा था कि 71 वें गणतंत्र दिवस को ‘खुले में शौच से आजादी’ सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है। इसके तहत 12 अगस्त को स्कूलों में वाद-विवाद और निबंध प्रतियोगिता और 14 अगस्त को स्वच्छता पर ही आधारित खेलकूद प्रतियोगिता कराने के लिए कहा गया था।