ओसवाल फाउंडेशन के सौजन्य से फीड आगरा, सिकंदरा चौराहा, पंडित जी पूरी वाले...
सिकंदरा चौराहे पर मंदिर के पास पंडित जी पूरी वाले के यहां 10 रुपये में शुरू हुई भरपेट भोजन की व्यवस्था। 6 पूड़ी, दो सब्जी, रायता, अचार के साथ पेठे की थाली के लिए आम जन की भीड़ दिखी। आगरा में नर सेवा ही नारायण सेवा के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए ओसवाल फाउंडेशन ने ये सेवा पंडित जी पूरी वाले के जरिये शुरू की है। दुकान के बाहर ओसवाल फाउंडेशन का बोर्ड भी लगा है, जिस पर लिखा है, भोजन मात्र ₹10/- में(6 पूरी, 2 सब्जी, रायता, मिर्च, पेठा), प्रातः 11 बजे से 3 बजे तक (रविवार अवकाश)।
भोजन टोकन सिस्टम से दिया गया। पैकिंग की व्यवसथा नहीं थी। आम जन व राहगीर वहीं बैठकर खड़े होकर भर पेट भोजन करते दिखे। मजे की बात यह है कि ₹10/- की थाली में दो लोग भोजन करते दिखाई दिए। महिला राहगीर से लेकर बच्चे बुजूर्ग तक 10 रुपये की थाली लेते खाते रहे। उनमें से दौ लोग बात करते सुने ग़ए ये रिक्शा वालों और ऑटो वालों के लिए है। इस पर दूसरे ने कहा, नहीं हम जैसे लोगों के लिए भी है। ये उत्तम है।
10 रुपये में भरपेट भोजन
10 रुपये में भरपेट भोजन
10 रुपये में भरपेट भोजन