फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

... जिंदगी सहेजने की कोशिश

Thu, 11 Jul 2013 05:30 AM IST
Lucknow
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। उत्तराखंड मे जलप्रलय में मौत के मुहाने से बचकर लौटे लोग खुद को रोजमर्रा के कामों से जोड़कर जिंदगी को पुराने ढर्रे पर लाने की कोशिश में जुट गए हैं। वहीं, दूसरी ओर अब भी कुछ लोग लापता हैं।
विज्ञापन

नानपारा हाउस सिकंदर बाग चौराहा निवासी विनोद अग्रवाल उन लोगों में से हैं, जो इस प्रलय से बचकर सकुशल लौटे। ज्वैलर विनोद के मुताबिक, वह पत्नी सरिता अग्रवाल के साथ चार धाम की यात्रा पर 12 जून को गए थे। 16 जून के बाद यह लोग भी वहीं फंस गए। उनके साथ होटल मोहन के मालिक अरुण अग्रवाल व उनकी पत्नी रेखा अग्रवाल भी गए थे। ये भी 21 जून तक फंसे रहे।
सरिता ने बताया कि केदारनाथ से लौटने के बाद से उनके पति काफी परेशान चल रहे थे। अब वह फिर से पहले की तरह रोजमर्रा की जिम्मेदारियों को निभा रहे हैं। सरिता का कहना है कि बचाव कार्य में हेलीकॉप्टर हमें निकालने ही वाला था। तभी मौसम खराब होने पर मना कर दिया गया। इसके बाद 10 दिन से ज्यादा हम लोग एक ही जगह पर फंसे रहे। मौसम साफ होने पर ही वहां से निकाला जा सका था।
विज्ञापन


राहत सामग्री रवाना
उत्तराखंड में केदारनाथ में हुई दैवीय आपदा से पीड़ित व्यक्तियों की मदद के लिए लखनऊ विश्वविद्यालय व नारी शक्ति संस्था ने राहत सामग्री जुटाई और उसे दो ट्रकों पर लादकर वहां पहुंचाने की व्यवस्था की। इन ट्रक पर खुद लविवि शिक्षक संघ के महामंत्री डॉ. नीरज जैन, नारी शक्ति संस्था की महामंत्री डॉ. अल्पना बाजपेई व 14 छात्र-छात्राएं बैठकर गए हैं। दोपहर करीब पौने एक बजे कुलपति डॉ. एसबी निमसे और यूपी सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री अभिषेक मिश्रा ने इन ट्रकों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। डॉ. नीरज जैन ने बताया कि इस राहत सामग्री में खाने-पीने का सामान, कपड़े आदि शामिल हैं।

कुमाऊं परिषद के सदस्यों का सम्मान
उत्तराखंड में आई आपदा में फंसे लोगों की मदद के लिए कुमाऊं परिषद ने दो ट्रक खाद्य सामग्री भेजी। बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुमांचल नगर में बैठक कर टीम के सदस्यों को सम्मानित किया गया। सम्मानित होेने वाले लोगों में मंगल सिंह रावत, चंदन सिंह मेहरा, सत्यप्रकाश सिंह, जगदीश बुटोला, रोहित शर्मा, नरेंद्र बहादुर सिंह, आशीष गिरी, राजेश पाल रहे। अध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट ने बताया कि राहत सामग्री लेकर अगला दल जुलाई के अंतिम सप्ताह में जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें