फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो मासूम बच्चियों को बेचने का मामला ः दो आरोपी पकड़े

Tue, 18 Jun 2013 05:30 AM IST
Lucknow
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। माल थाना क्षेत्र में दो बच्चियों को बेचने व छेड़खानी का मामला तूल पकड़ते देख पुलिस ने महिला समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि लेकिन च्चियों को बेचने की गुत्थी नहीं सुलझ सकी है। दुबग्गा निवासी सब्जी विक्रेता की दो मासूम बेटियों को मेला दिखाने के बहाने ले जाकर उन्हें बेचने व छेड़खानी के मामले में अतरौली के गांव गोकुला निवासी कल्लू व गांव देवकली के हेमराज की पत्नी पुष्पा उर्फ छोटकन्नी को गिरफ्तार किया गया है। पुष्पा ने बयान दिया कि गांव जगदीशपुर निवासी गुड्डू उसके दामाद कल्लू का बहनोई है। गुड्डू ही दोनों लड़कियों को अतरौली लाया था। उसके कहने पर कल्लू ने दोनों बच्चियों को जगदीशपुर पहुंचा दिया था। पुलिस ने मामले की तह तक पहुंचने के बजाय पूछताछ की खानापूरी कर दोनों आरोपियों का चालान कर दिया। इस मामले में विवेचक विनोद चंद्र पांडेय का कहना है कि कुछ अन्य लोग भी दोषी नजर आ रहे हैं, उनकी धरपकड़ की जाएगी। फिलहाल बच्चियों को बेचने का आरोप साबित नहीं हो रहा है। उल्लेखनीय है कि ग्रामीणों द्वारा आरोपियों के चंगुल से छुड़ाई गई बच्चियों ने महिला द्वारा मेला दिखाने के बहाने अतरौली ले जाकर चालीस हजार में सौदा व कल्लू द्वारा दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया था लेकिन लीपापोती में जुटी पुलिस ने तह तक जाने की कोशिश नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें