फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ दिन में कैसे जंचेंगी 11 लाख कॉपियां

Wed, 01 May 2013 05:30 AM IST
Lucknow
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। राजधानी में यूपी बोर्ड परीक्षा की कॉपियों का मूल्यांकन तय समय-सीमा में पूरा कर पाना एक बड़ी चुनौती बन गया है। आलम यह है कि छह दिन बीत जाने के बाद मंगलवार तक सिर्फ 1.95 लाख कॉपियां ही जांची जा सकी हैं। करीब 11 लाख कॉपियों का जंचना अभी बाकी है। ऐसे में मूल्यांकन कार्य पांच से सात दिन तक और बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन

मूल्यांकन की शुरुआत 25 अप्रैल को की गई थी। मंगलवार तक 1,95,400 कॉपियां जांची जा चुकी हैं। राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज में करीब 4.5 लाख का कॉपियां पहुंचाईं गईं थी जिनमें अब तक करीब 53,500 कॉपियां जंच चुकी हैं। इसी तरह बप्पा श्री नारायण वोकेशनल इंटर कॉलेज में आवंटित 1.24 लाख में से 25 हजार, राजकीय इंटर कॉलेज निशातगंज में 1.5 लाख में से 27 हजार, अमीनाबाद इंटर कॉलेज में 3.75 लाख में 60 हजार और राजकीय इंटर कॉलेज हुसैनाबाद में 1.93 लाख में से करीब 30 हजार कॉपियां जांची जा चुकी हैं। केंद्र व्यवस्थापक भले ही मंगलवार से मूल्यांकन कार्य के रफ्तार पकड़ने का दावा कर रहे हों लेकिन समय पर इसे पूरा कर पाना बड़ी चुनौती है। कॉपियों की संख्या देखते हुए पहले ही मूल्यांकन अवधि में दो घंटे बढ़ाए जा चुके हैं। जानकारों की मानें तो मौजूदा स्थिति को देखते हुए मूल्यांकन कार्य कम से कम पांच से सात दिन तक बढ़ना तय है। उधर, जिला विद्यालय निरीक्षक उमेश त्रिपाठी ने बताया कि मूल्यांकन कार्य को समय पर पूरा करना पहली प्राथमिकता है। इसे देखते हुए शिक्षकों को रिलीव न करने वाले स्कूलों को लगातार नोटिस जारी किया जा रहा है। इसके अलावा आसपास के जिलों में भी संभावनाएं तलाशी जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें