फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेकिंग के डर से भागे वाहन ने किशोर को रौंदा

Mon, 22 Oct 2012 12:00 PM IST
Lucknow
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। बंथरा में कानपुर रोड पर रविवार शाम एआरटीओ की चेकिंग के डर से भागे कंटेनर ने साइकिल सवार किशोर को रौंद दिया। किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। वह सब्जी खरीदकर घर लौट रहा था। हादसे से आक्रोशित परिवार वालों ने हंगामा किया। पुलिस ने उन्हें समझा बुझाकर शांत कराया। पुलिस ने हादसे को अंजाम देने वाला कंटेनर को पकड़ लिया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, गांव रामचौड़ा निवासी पंकज रावत (16) रविवार शाम बंथरा बाजार से सब्जी खरीद कर साइकिल से घर जा रहा था। रास्ते में हनुमान मंदिर के पास पीछे से तेज रफ्तार से आए कंटेनर ने साइकिल को टक्कर मारी और पंकज को रौंदते हुए भागने लगा। इसी दौरान पुलिस ने कंटेनर को पकड़ लिया। हादसे का शिकार बने पंकज की मौके पर ही मौत हो गई। परिवार वालों के पहुंचने से पहले पुलिस ने शव उठाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इससे नाराज परिजनों ने आसपास के लोगों की मदद से हंगामा शुरू कर दिया। परिजन ड्राइवर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे थे। ग्रामीणों ने बताया कि थोड़ी दूर पर एआरटीओ ओवरलोड वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। कानपुर रोड से गुजर रहे एक ट्रक चालक ने चेकिंग टीम देखकर अपनी गाड़ी की रफ्तार बढ़ा दी। उसके साथ कंटेनर चालक अनीस ने भी वाहन की गति तेज कर दी। आगे निकलने की होड़ में कंटेनर चालक ने साइकिल सवार किशोर को रौंद दिया। पुलिस का कहना है कि महाराष्ट्र के नदड़ी जिले का रहने वाला कंटेनर चालक अनीस गाड़ी छोड़कर भाग निकला। उसकी तलाश की जा रही है। पंकज के माता-पिता गंगाराम की कई साल पहले मौत हो चुकी है। परिवार में भाई नत्था उर्फ गुड्डू व बहन श्रीकांती है। बड़ी बहन की शादी हो चुकी है। नत्था ने बताया कि पंकज मजदूरी करके घर का खर्च चलाने में हाथ बंटाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें