रोज पहनते हैं क्लॉग तो हो जाएं सावधान!
- फोटो : AI
इन चीजों से तैयार किए जाते हैं क्लॉग
क्लॉग आमतौर पर प्लास्टिक आधारित मटेरियल से तैयार किए जाते हैं। इन्हें बनाने के दौरान एडिटिव्स, प्लास्टिसाइजर, डाई और दूसरे केमिकल्स का इस्तेमाल किया जा सकता है। इनमें से कुछ पदार्थ हार्मोन को प्रभावित कर सकते हैं और स्वास्थ्य के लिए जोखिम पैदा कर सकते हैं। बच्चों के मामले में इसे लेकर विशेष सावधानी बरतने की जरूरत बताई जाती है। वैज्ञानिक अध्ययनों में कई फोम आधारित जूतों में लेड और कैडमियम जैसे हैवी मेटल्स की मौजूदगी भी पाई गई है। यही वजह है कि लंबे समय तक या रोजाना ऐसे फुटवियर पहनने वालों को सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।
रोज पहनते हैं क्लॉग तो हो जाएं सावधान!
- फोटो : AI
पैरों से शरीर तक पहुंच सकते हैं केमिकल्स
हमारे पैरों में 2,50,000 से अधिक पसीने वाली ग्रंथियां होती हैं। पैरों की त्वचा पोरस होने के कारण कुछ पदार्थों के अवशोषित होने की क्षमता रखती है। खासकर नंगे पैर फुटवियर पहनने की स्थिति में यह बात महत्वपूर्ण हो जाती है। ऐसे में फोम वाले जूतों में मौजूद संभावित हानिकारक केमिकल्स और हैवी मेटल्स शरीर में पहुंच सकते हैं।
रोज पहनते हैं क्लॉग तो हो जाएं सावधान!
- फोटो : AI