फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Wimbledon: कोको गॉफ ने पेगुला को हराया, सेमीफाइनल में पहुंचीं; पुरुषों में यानिक सिनर भी आगे बढ़ने में रहे सफल

Tue, 07 Jul 2026 11:58 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, विंबलडन

सार

कोको गॉफ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विंबडलन के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। वहीं, पुरुषों के वर्ग में यानिक सिनर आगे बढ़ने में सफल रहे।
Register For Event
विज्ञापन
कोको गॉफ - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिकी स्टार कोको गॉफ ने विंबलडन 2026 में लगातार चौथे मैच में जीत दर्ज की। मंगलवार को एक सेट हारने के बाद वापसी करते हुए उन्होंने जेसिका पेगुला को 4-6, 6-3, 6-3 से मात देकर वर्ष के तीसरे ग्रैंडस्लैम विंबलडन के महिला एकल वर्ग के सेमीफाइनल में जगह बनाई। लंदन के ऑल-इंग्लैंड लॉन टेनिस क्लब में पेगुला लगातार अच्छा खेल रही थीं और पहले सेट में ग्रास कोर्ट पर कोको गॉफ की कमजोरियां सामने आ गईं। लेकिन नंबर 7 सीड खिलाड़ी ने अपनी प्रतिद्वंद्वी की सभी कोशिशों को नाकाम कर दिया।
विज्ञापन

चारों ग्रैंडस्लैम के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली सातवां सक्रिय खिलाड़ी
इस मैच में जीत के साथ गॉफ अपने करियर में चारों ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट में सेमीफाइनल या उससे आगे पहुंचने वाली सातवीं सक्रिय खिलाड़ी बन गईं। उनसे पहले वीनस विलियम्स, सेरेना विलियम्स, कैरोलिना प्लिस्कोवा, अरिना सबालेंका और इगा स्वियातेक ऐसा कर चुकी हैं। गॉफ ने ऑल इंग्लैंड क्लब में अपने इस सफर को काफी अद्भुत बताया। वह इस टूर्नामेंट में ग्रास कोर्ट पर लगातार चार मैच हारने के बाद आई थीं और राउंड ऑफ 16 में भी एक सेट हारने के बाद बेलिंडा बेनसिक को हराया था।

हमेशा सुर्खियों से दूर रहने वाली मजबूत दावेदार जेसिका पेगुला ने 32 वर्ष की उम्र में पहली बार सेंटर कोर्ट पर कदम रखा। उनका लक्ष्य शानदार प्रदर्शन करते हुए जल्द ही दोबारा इसी कोर्ट पर लौटना था, यानी शुक्रवार को होने वाले सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की करना। इसके बजाय, उनकी अच्छी दोस्त और कभी डबल्स पार्टनर रहीं गॉफ ने ग्रास कोर्ट पर अपनी पुरानी कमजोरियों से पार पाया और बढ़ते आत्मविश्वास के साथ खेलते हुए जीत हासिल की।
विज्ञापन

सिनर का शानदार सफर जारी
पुरुषों में मौजूदा चैंपियन यानिक सिनर ने जान-लेनार्ड स्ट्रफ के खिलाफ 7-5, 7-6(4), 6-3 से जीत दर्ज करते हुए सेमीफाइनल में जगह बना ली है। शुक्रवार को सेमीफाइनल मुकाबले में सिनर के सामने सात बार के चैंपियन नोवाक जोकोविच या तीसरी वरीयता प्राप्त फेलिक्स ऑगर-एलियासिमे से होंगे। पहला सेट हारने और दूसरे सेट की शुरुआत में ही एक ब्रेक से पिछड़ने के बाद, स्ट्रफ ने अपनी आक्रामकता और बढ़ा दी। उन्होंने सिनर को परेशान करने के लिए अपने जबरदस्त फोरहैंड और सही समय पर नेट की ओर बढ़ने की रणनीति का इस्तेमाल किया। सिनर लगातार 30 मैचों की जीत की शानदार लय बनाए थे। इस दौरान उन्होंने करियर गोल्डन मास्टर्स की उपलब्धि भी हासिल की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें