फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

China Masters: सात्विक-चिराग की जोड़ी चाइना मास्टर्स के फाइनल में पहुंची, मलयेशियाई जोड़ी को हराया

Sat, 20 Sep 2025 10:16 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत के सात्विक साईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की स्टार जोड़ी ने शनिवार को चाइना मास्टर्स सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट में पूर्व विश्व चैंपियन मलयेशिया के आरोन चिया और सोह वूई यिक को सीधे गेम में हराकर लगातार दूसरे पुरुष युगल के फाइनल में प्रवेश किया।
Register For Event
विज्ञापन
सात्विक-चिराग - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के सात्विक साईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की स्टार जोड़ी ने शनिवार को चाइना मास्टर्स सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट में पूर्व विश्व चैंपियन मलयेशिया के आरोन चिया और सोह वूई यिक को सीधे गेम में हराकर लगातार दूसरे पुरुष युगल के फाइनल में प्रवेश किया। पिछले हफ्ते विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतने और हांगकांग ओपन में उपविजेता रहने के बाद एशियाई खेलों की चैंपियन जोड़ी ने अपने चिर-प्रतिद्वंद्वी आरोन और सोह को 21-17, 21-14 से हराकर शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


इस मैच से पहले सात्विक और चिराग का दो बार की ओलंपिक पदक विजेता मलेशियाई जोड़ी के खिलाफ जीत का रिकॉर्ड 4-11 था। भारतीय जोड़ी ने हाल में पेरिस में विश्व चैंपियनशिप में आरोन और सोह को हराकर कांस्य पदक जीता था। भारतीयों ने आक्रामक रुख अपनाया और फ्रंट कोर्ट पर भी दबदबा बनाए रखा जबकि मलेशियाई खिलाड़ी विशेषकर आरोन 41 मिनट तक चले सेमीफाइनल मुकाबले के दौरान लय में नहीं दिखे। शुरुआती गेम में दोनों जोड़ियों कड़ी टक्कर देखने को मिली। आरोन और सोह ने लगातार चार अंक लेकर 10-7 की बढ़त बना ली। लेकिन आरोन की तीन गलतियों से सात्विक और चिराग ने वापसी की। ब्रेक तक मलेशियाई खिलाड़ियों ने एक अंक की बढ़त बनाई हुई थी।

आरोन नेट पर फिर लड़खड़ा गए जिससे भारतीयों को फिर से बढ़त मिल गई। सात्विक के लगातार स्मैश लगाए और प्रतिद्वंद्वियों की गलतियों ने भारतीय जोड़ी को 18-14 से आगे कर दिया। सात्विक के शानदार रिटर्न ने उन्हें चार गेम प्वाइंट दिलाए जिससे उन्होंने पहला गेम अपने नाम कर लिया। दूसरे गेम में सात्विक और चिराग ने 5-2 की बढ़त को 8-2 तक पहुंचाया। हालांकि मलयेशियाई खिलाड़ियों ने अंतर 6-8 तक कम कर दिया। पर ब्रेक तक भारतीय खिलाड़ी 11-6 की बढ़त बनाए थे। भारतीय जोड़ी ने फिर 15-9 की बढ़त में इजाफा करते हुए इसे 16-12 कर दिया। अंत में मलेशियाई खिलाड़ियों की गलतियों का फायदा उठाते हुए भारतीय जोड़ी मुकाबला जीत गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें