फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Javelin: नीरज चोपड़ा ने लुसाने में दिखाया दम, सीजन का सर्वश्रेष्ठ 88.05 मी. थ्रो; श्रीलंका के रुमेश शीर्ष पर

Sat, 22 Aug 2026 01:21 AM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लुसाने

सार

लुसाने डायमंड लीग में नीरज चोपड़ा ने 88.05 मीटर का सीजन बेस्ट थ्रो करते हुए दूसरा स्थान हासिल किया। रुमेश थरंगा 88.14 मीटर के सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ पहले स्थान रहे, जबकि एंडरसन पीटर्स 86.69 मीटर के साथ तीसरे स्थान पर रहे।
Register For Event
विज्ञापन
नीरज चोपड़ा (फाइल फोटो) - फोटो : IANS/AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने लुसाने डायमंड लीग में शानदार प्रदर्शन करते हुए 88.05 मीटर का सीजन बेस्ट थ्रो किया, लेकिन वह खिताब जीतने से महज 9 सेंटीमीटर से चूक गए। श्रीलंका के उभरते हुए स्टार रुमेश पथिरागे ने 88.14 मीटर के थ्रो के साथ पहला स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

नीरज का 14 महीने बाद सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन
28 वर्षीय नीरज ने अपने दूसरे प्रयास में 88.05 मीटर की दूरी तय की, जो इस सीजन में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा। यह पिछले साल जून में पेरिस डायमंड लीग में 88.16 मीटर के थ्रो के बाद उनका सबसे बेहतरीन प्रदर्शन भी है। नीरज का यह थ्रो नौ खिलाड़ियों वाले मजबूत फाइनल में उन्हें दूसरे स्थान पर पहुंचाने के लिए पर्याप्त रहा।

तीसरे प्रयास में पथिरागे ने पलटा मुकाबला
हालांकि, 23 वर्षीय रुमेश पथिरागे ने अपने तीसरे प्रयास में 88.14 मीटर का शानदार थ्रो करते हुए नीरज को पीछे छोड़ दिया। पथिरागे इस सीजन में लगातार शानदार फॉर्म में हैं और उन्होंने लुसाने में भी अपनी बेहतरीन लय जारी रखते हुए पहला स्थान अपने नाम किया।
विज्ञापन

पीटर्स तीसरे स्थान पर रहे
ग्रेनेडा के एंडरसन पीटर्स 86.69 मीटर के थ्रो के साथ तीसरे स्थान पर रहे। उन्होंने यह दूरी अपने छठे और आखिरी प्रयास में हासिल की, जो उनका प्रतियोगिता का सर्वश्रेष्ठ थ्रो रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें