फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BWF World Championship: सात्विक-चिराग का सफर क्वार्टर फाइनल में थमा, वांग-लियांग ने सीधे गेम में हराया

Fri, 21 Aug 2026 06:34 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी को विश्व चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में चीन के वांग चांग और लियांग वेई केंग के हाथों 18-21 9-21 से हार का सामना करना पड़ा।
Register For Event
विज्ञापन
सात्विक-चिराग - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत की स्टार पुरुष युगल जोड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी का बीडब्ल्यूएफ विश्व चैंपियनशिप में तीसरा पदक जीतने का सपना शुक्रवार को क्वार्टर फाइनल में टूट गया। विश्व रैंकिंग में पांचवें स्थान पर काबिज भारतीय जोड़ी को चीन के तीसरे वरीयता प्राप्त लियांग वेई केंग और वांग चांग के खिलाफ सीधे गेम में हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

सात्विक-चिराग - फोटो : PTI
चीन की जोड़ी ने दी मात
पेरिस ओलंपिक के रजत पदक विजेता वांग और लियांग ने सात्विक-चिराग को 36 मिनट तक चले मुकाबले में 18-21 9-21 से शिकस्त दी। भारतीय जोड़ी मुकाबले के दौरान अपनी लय और आक्रामकता बरकरार नहीं रख सकी और दूसरे गेम में पूरी तरह दबाव में नजर आई। सात्विक और चिराग ने इससे पहले 2022 और 2025 विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीते थे। ऐसे में इस बार भी पदक की उम्मीद के साथ उतरी भारतीय जोड़ी के लिए क्वार्टर फाइनल में मिली हार निराशाजनक रही।
विज्ञापन

त्रीसा-गायत्री - फोटो : IANS
त्रीसा-गायत्री ने सेमीफाइनल में पहुंचकर पदक पक्का किया
  • हालांकि, सात्विक-चिराग की हार के बावजूद भारत के लिए शुक्रवार का दिन पूरी तरह निराशाजनक नहीं रहा। महिला युगल में त्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद ने शानदार वापसी करते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई और भारत के लिए कम से कम कांस्य पदक सुनिश्चित कर दिया।
  • भारतीय जोड़ी ने चीन की जिया यी फान और झांग शू शियान को 16-21, 21-15, 21-13 से हराया। एक घंटे नौ मिनट चले इस मुकाबले में त्रीसा और गायत्री ने पहला गेम गंवाने के बाद शानदार वापसी की और लगातार दो गेम जीतकर अंतिम चार में प्रवेश किया। चोट से उबरने के बाद वापसी कर रही त्रीसा और गायत्री की जोड़ी का यह प्रदर्शन खास रहा। दोनों खिलाड़ियों ने निर्णायक गेम में धैर्य बनाए रखा और मुकाबला अपने नाम किया।
  • भारत ने महिला युगल में आखिरी बार 2011 विश्व चैंपियनशिप में पदक जीता था। तब ज्वाला गुट्टा और अश्विनी पोनप्पा की जोड़ी ने लंदन में कांस्य पदक अपने नाम किया था। ऐसे में त्रीसा और गायत्री के सेमीफाइनल में पहुंचने से इस स्पर्धा में भारत का लंबे समय से चला आ रहा पदक का इंतजार भी खत्म हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें