पूर्ण सूर्य ग्रहण 2026 तिथि
आज 12 अगस्त को साल 2026 का दूसरा और अंतिम सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। हिंदू पंचांग के अनुसार यह सूर्य ग्रहण कर्क राशि और आश्लेषा नक्षत्र में श्रावण माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि पर लगेगा।
आज यहां दिखाई देगा पूर्ण सूर्य ग्रहण
साल का यह दूसरा और आखिरी सूर्यग्रहण यूरोप, कनाडा, ग्रीनलैंड, आइसलैंड, आर्कटिक क्षेत्र, उत्तरी स्पेन, पुर्तगाल, अटलांटिक महासागर और उत्तर- पश्चिमी अफ्रीका के देशों में देखा जा सकेगा।
क्या भारत में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण ?
साल का आखिरी सूर्य ग्रहण भारत में नहीं देखा जा सकेगा। इस पूर्ण सूर्य ग्रहण की द्दश्यता आज रात 09 बजकर 04 मिनट से होगी जिस कारण से भारत में रात होगी, जिसके चलते इसे नहीं देखा जा सकता है।
Surya Grahan 2026: आज देर रात खत्म होगा ग्रहण, गर्भवती महिलाएं इन 4 बातों का रखें खास ध्यान
भारत में ग्रहण का सूतककाल
भारत में ग्रहण नहीं दिखाई देगा, जिसके चलते इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा। हिंदू धर्म में सूर्य ग्रहण के शुरू होने से 12 घंटे पहले ही सूतक काल लग जाता है, जिसे अच्छा नहीं माना जाता है। सूतक काल में ग्रहण से जुड़े कई नियमों को पालन करना होता है।
आज सूर्य ग्रहण कितने बजे लगेगा ?
आज साल का आखिरी सूर्य ग्रहण है। भारतीय समय के अनुसार, यह सूर्य ग्रहण आज रात 09 बजकर 4 मिनट से शुरू हो जाएगा। ग्रहण का समापन रात 01 बजकर 27 मिनट पर होगा, इस तरह से सूर्य ग्रहण की कुल अवधि 4 घंटे 24 मिनट की होगी।
सूर्य ग्रहण पर कर्क राशि में चतुर्ग्रही योग
हिंदू धर्म और ज्योतिष शास्त्र में ग्रहण का विशेष महत्व होता है। आज लगने वाला यह सूर्य ग्रहण कर्क राशि में लगेगा, जहां पर पहले से सूर्य, बुध, चंद्रमा और गुरु विराजमान हैं। जिससे चतुर्ग्रही योग का निर्माण होगा। इसके चलते सभी 12 राशियों के जातकों के ऊपर प्रभाव देखने को मिलेगा।
Solar Eclipse Birth Effects: सूर्य ग्रहण के समय जन्मे बच्चे पर क्या पड़ता है असर? जानें क्या कहता है ज्योतिष
Surya Grahan 2026 Live: आज कितने बजे लगेगा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण? जानें कहां दिखेगा पूर्ण और आंशिक ग्रहण