इटली में चल ही वर्ल्ड स्कीइंग चैंपियनशिप में मनाली की आंचल ठाकुर बेहतरीन प्रदर्शन कर रही हैं। हालांकि, वह 65वें स्थान पर रही हैं। स्कीइंग के कोच एवं पिता रोशन ठाकुर ने बताया कि शनिवार को इटली के कैटलिन में आयोजित पांच दिवसीय वर्ल्ड स्कीइंग प्रतियोगिता के पहले दिन महिलाओं की स्लालम वर्ग में अपने पहले दौर में आंचल ठाकुर 65 वें स्थान पर रही हैं।
विज्ञापन
प्रतियोगिता में 107 देशों के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं, जिसमें लड़कियों के वर्ग में आंचल ठाकुर अकेली भारत की ओर से भाग ले रही हैं। कहा कि उन्हें उम्मीद है स्कीइंग की अन्य स्पर्धा में आंचल अच्छा प्रदर्शन कर देश का नाम रोशन करेंगी। कहा कि 22 फरवरी को प्रतियोगिता का समापन होगा।