फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: जलसंकट होगा खत्म, सतलुज परियोजना से दो दिन में शुरू होगी आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
एसजेपीएनएल ने बैठक में जारी किए निर्देश, दवाड़ा में बिजली का ट्रांसफार्मर जलने से 25 दिनों से बंद है सतलुज परियोजना
विज्ञापन

परियोजना से शहर को रोजाना मिलता है 15 एमएलडी पानी
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। शहर में पिछले कई दिनों से चल रहा पेयजल संकट जल्द खत्म होने की उम्मीद है। इससे शहर के हजारों उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी। सतलुज पेयजल परियोजना से दो दिन में पानी की आपूर्ति शुरू हो जाएगी।

शिमला जल प्रबंध निगम लिमिटेड (एसजेपीएनएल) की वीरवार को ऑपरेटरों और बिजली बोर्ड के अधिकारियों के साथ बैठक हुई। इसमें पेयजल योजना को जल्द संचालित करने को लेकर चर्चा की गई। बैठक में ऑपरेटर को जल्द परियोजना का संचालन शुरू करने के निर्देश दिए गए। परियोजना के संचालन से जुड़े अन्य पहलुओं पर भी विस्तार से चर्चा हुई। सतलुज पेयजल योजना के पंपिंग स्टेशन दवाड़ा में ट्रांसफार्मर जलने के कारण पेयजल आपूर्ति 25 दिनों से बंद है। इस परियोजना से शहर को हर रोज 15 एमएलडी पानी की आपूर्ति होती है। वर्तमान में परियोजना बंद होने के कारण शहरवासियों को पेयजल किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। हालत यह है कि लोगों को तीसरे और चौथे दिन पानी मिल रहा है। इससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं गिरि और गुम्मा समेत अन्य परियोजनाओं से भी गाद आने के कारण बीच-बीच में पानी की आपूर्ति प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यही वजह है कि बुधवार को शहर में महज 29 एमएलडी पानी की आपूर्ति हुई थी। हालांकि, वीरवार को गिरि और गुम्मा से पर्याप्त आपूर्ति होने के बाद 40 एमएलडी पानी की आपूर्ति हो पाई। सतलुज पेयजल परियोजना का संचालन शुरू होने के बाद शहर में 65 एमएलडी पानी की आपूर्ति होगी। इससे शहर के हजारों उपभोक्ताओं को पेयजल आपूर्ति को लेकर चली आ रही दिक्कतों से राहत मिलने की उम्मीद है। एसजेपीएनएल के एमडी वीरेंद्र ठाकुर ने बताया कि ऑपरेटर को जल्द से जल्द सतलुज परियोजना का संचालन शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। जल्द ही पानी की आपूर्ति बहाल हो जाएगी। वर्तमान में शहरवासियों को नियमित रूप से पानी की आपूर्ति करने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें