फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: फागली स्कूल में बताए जल संरक्षण के उपाय

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय फागली में शनिवार को जल संरक्षण के प्रति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। सुएज इंडिया, शिमला जल प्रबंधन निगम और ईशावास लोक कल्याण सोसायटी की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में 300 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। स्कूल प्रबंधन के अनुसार कार्यक्रम में जनसंपर्क अधिकारी राहुल शर्मा, सोसायटी के अध्यक्ष कैलाश वर्मा और सचिव सचिन शर्मा ने विद्यार्थियों को शिमला में चल रही 24 घंटे पेयजल आपूर्ति परियोजना के बारे में जानकारी दी। इस परियोजना का उद्देश्य शहरवासियों को हर समय स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाना है। इस दौरान विद्यार्थियों को पानी की बर्बादी रोकने, वर्षा जल संग्रहण और जल के उचित उपयोग के तरीकों के बारे में बताया गया। प्रधानाचार्य शालिनी तोमर ने कहा कि जल संरक्षण के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें