फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: जुन्गा में स्वयंसेवियों ने संवारा स्कूल परिसर

विज्ञापन
विज्ञापन
जुन्गा (शिमला)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जुन्गा में विशेष एनएसएस शिविर के दौरान 31 स्वयंसेवियों ने स्कूल परिसर की सफाई की। समापन समारोह में शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त सहायक निदेशक डॉ. देवेंद्र कश्यप ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि एनएसएस ऐसा मंच है जहां पर शिक्षा के साथ बच्चों को सामाजिक सरोकार से जुड़े पहलुओं के बारे में व्यावहारिक ज्ञान मिलता है। प्रधानाचार्य महेश शर्मा ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम अधिकारी संगीता हंसरेटा ने सात दिन के दौरान किए कामों की रिपोर्ट रखी। शिविर में गोद लिए गांव मीह और आसपास के अन्य स्थानों में स्वच्छता अभियान चलाए। इस मौके पर स्वयंसेवियों सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दीं। कार्यक्रम अधिकारी प्रेम शर्मा ने समारोह में आए लोगों का धन्यवाद किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें