फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: पीरन पाठशाला में प्रधानाचार्य और शिक्षकों के दो पद रिक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूल में 19 साल से कोई मेरिट में नहीं आया
विज्ञापन

क्लर्क भी नहीं, विद्यार्थी झेल रहे हैं परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
जुन्गा (शिमला)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पीरन में प्रधानाचार्य सहित पांच पद खाली चल रहे हैं। टीजीटी आर्ट्स के दो पद लंबे समय से रिक्त हैं। इससे विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। नया सत्र शुरू हो चुका है लेकिन कई कक्षाएं शिक्षकों के चलते नहीं चल रही हैं।

स्कूल में लिपिक वर्गीय में भी दो पद कई साल से रिक्त हैं। सिर्फ अधीक्षक ग्रेड टू का एक पद भरा है। स्थानीय लोगों के अनुसार सरकार ने वर्ष 2007 में इस विद्यालय को दर्जा बढ़ाया था। दसवीं से इसे 12वीं तक का दर्जा दिया गया लेकिन करीब 19 साल से इस विद्यालय का कोई भी विद्यार्थी बोर्ड की मेरिट के अलावा खेल और अन्य गतिविधियों मेें अपना स्थान नहीं बना पाया है। अहम बात यह है कि पीरन पंचायत से 1990 के बाद से कोई भी युवा प्रदेश के किसी विभाग में उच्च पद पर आसीन नहीं है। डिग्री कॉलेज दूर होने से अधिकांश बच्चे 12वीं के बाद घर पर बैठ जाते हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार इस विद्यालय में सदैव शिक्षकों की कमी रही है। इसके चलते इस विद्यालय में बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। बच्चों की संख्या बढ़ने के बजाय हर वर्ष कम हो रही है जो चिंता का विषय है। आईटी शिक्षा प्रदान करने के लिए सरकार ने इस विद्यालय में कंप्यूटर लैब खोली है लेकिन आईटी शिक्षक न होने से वर्षों से कंप्यूटर कमरे में धूल फांक रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



स्कूल में विज्ञान और वाणिज्य तक के विषय नहीं
स्कूल में वाणिज्य और विज्ञान विषय न पढ़ाए जाने से बच्चों को सोलन और जुन्गा के स्कूलों में जाना पड़ता है। लोगों का कहना है कि सुक्खु सरकार ने प्रदेश में काफी स्कूल बंद किए हैं और इन स्कूलों से सरप्लस हुए शिक्षकों में से दो टीजीटी को इस विद्यालय में तैनात किया जाना चाहिए। उपनिदेशक उच्च शिक्षा शिमला लेखराज ने बताया कि प्रधानाचार्य का पद जल्द भरा जा रहा है। अन्य पदों को भरने के लिए विभाग के उच्चाधिकारियों के साथ पत्राचार किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें