फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: जिले में पेयजल आपूर्ति पर जिला प्रशासन ने तलब की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला एक्सक्लूसिव
विज्ञापन

सभी पंचायतों से 31 मार्च से पहले मांगी हर कनेक्शन की रिपोर्ट, केंद्र को भेजी जाएगी
जल जीवन मिशन के तहत हर घर में लगे हैं पेयजल कनेक्शन
अशोक चौहान
शिमला। जल जीवन मिशन के तहत ग्रामीण इलाकों में दिए गए पेयजल कनेक्शन से कितने लोगों को नियमित पानी मिल रहा है, जिला प्रशासन ने इसकी रिपोर्ट तलब की है। जिलाभर की सभी पंचायतों को 31 मार्च से पहले इसकी रिपोर्ट शिमला भेजने के निर्देश जारी किए हैं।

जिला प्रशासन के अनुसार यह रिपोर्ट केंद्र सरकार को भेजी जानी है। जल जीवन मिशन के तहत ग्रामीण इलाकों में जलशक्ति विभाग ने सभी घरों को पेयजल सुविधा से जोड़ा है। हर घर में पानी का कनेक्शन लगाया गया है। केंद्र सरकार की हर घर नल, हर नल में जल योजना के तहत लोगों को नियमित पेयजल आपूर्ति के निर्देश दिए गए हैं। हालांकि, कई पंचायतों के उपभोक्ता इन कनेक्शन से नियमित आपूर्ति न मिलने की शिकायतें कर चुके हैं। कई इलाकों में महीनों से पानी नहीं आ रहा है। जलशक्ति विभाग ने पानी का कनेक्शन तो दे दिया लेकिन आपूर्ति सुनिश्चित नहीं की। ज्यादातर इलाकों में गर्मियां आते ही पानी का संकट बढ़ रहा है। जिला प्रशासन के अनुसार 31 मार्च से पहले सभी पंचायतें ग्राम सभा में इस पर चर्चा करेंगी। जनता से मिले फीडबैक के आधार पर पंचायत सचिव रिपोर्ट तैयार करेंगे कि उक्त पंचायत में कुल कितने कनेक्शन हैं और इनमें से कितने में पानी आ रहा है। सभी पंचायतें इसकी रिपोर्ट जिला प्रशासन को भेजेंगी। इसकी रिपोर्ट जलशक्ति विभाग को भी जाएगी जो सुनिश्चित करेगा कि सभी पेयजल उपभोक्ताओं को पानी की आपूर्ति क्यों नहीं मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




जिला में दो लाख से ज्यादा कनेक्शन
जिला शिमला में जल जीवन मिशन के तहत जल शक्ति विभाग ने दो लाख से ज्यादा पेयजल कनेक्शन लगाए हैं। विभाग का कहना है कि साल 2023 तक बन चुके सभी मकानों में पानी के कनेक्शन दिए गए हैं। दावा है कि सभी उपभोक्ताओं को नियमित पानी की आपूर्ति की जा रही है।


पंचायतों से मांगी है रिपोर्ट
जल जीवन मिशन के तहत दिए गए पेयजल कनेक्शन को लेकर पंचायतों से रिपोर्ट मांगी गई है। 31 मार्च से पहले इसकी रिपोर्ट भेजने को कहा गया है।
-सचिन शर्मा, एडीसी शिमला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें