फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: पेट्रोल के दाम बढ़ने से दिक्कत नहीं आपूर्ति नियमित मिलती रहे

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला के टैक्सी चालकों ने फैसला का किया स्वागत
विज्ञापन



बोले, तीन रुपये ज्यादा नहीं, नियमित मिलता रहा पेट्रोल और गैस

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। पेट्रोल और डीजल के दामों में तीन रुपये से अधिक वृद्धि करने के सरकार के फैसले का राजधानी शिमला के टैक्सी चालकों ने देश हित को देखते हुए स्वागत किया है। थ्री स्टार टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष राजेंद्र ठाकुर ने कहा कि पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाए जाने के फैसले का स्वागत है, उन्हें अंदेशा था कि दाम दस रुपये बढ़ेंगे, यह तो सिर्फ तीन रुपये बढ़े हैं।

केंद्र सरकार दाम भले ही दाम बढ़ाए लेकिन पेट्रोल और गैस की सप्लाई बराबर मिलती रहनी चाहिए। ईंधन के दाम बढ़ने से आम लोगों और टैक्सी चालकों पर बोझ पड़ेगा लेकिन देश हित हमारे लिए पहले है। दाम तीन से दस रुपये बढ़ाए जाएं हम टैक्सी का किराया नहीं बढ़ाएंगे। सरकार सिर्फ पेट्रोल और डीजल तथा घरेलू गैस सिलिंडर उपलब्ध करवाना सुनिश्चित करें। इसमें हम दो चार रुपये अधिक दाम देने को तैयार हैं, यह उपलब्ध होना चाहिए। सरकार से पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए उन्होंने पेट्रोल डीजल में राहत देने की मांग भी की। यूनियन के सदस्य बलवंत सिंह ने कहा कि ईंधन महंगा होने का सीधा असर टैक्सी कारोबार पर पड़ रहा है। इसलिए सरकार अन्य राज्यों की तरह टैक्सी चालकों को राहत दें और ईंधन नियमित रूप से उपलब्ध करवाएं जिससे परिवहन सेवा प्रभावित न हो। टैक्सी यूनियन पदाधिकारियों ने कहा कि पर्यटन सीजन आ रहा है। सरकार डीजल और पेट्रोल उपलब्ध करवाती रहे। उन्होंने कहा कि किराया बढ़ाने पर अभी तक कोई फैसला नहीं लिया है। सरकार अपने खर्चे कम करने और तेल की बचत करने को लेकर आवश्यक निर्देश जारी करे।
विज्ञापन
विज्ञापन




पर्यटन सीजन में सुनिश्चित करें पेट्रोल की आपूर्ति : ठाकुर
पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाए जाने के फैसले के बाद ऑल हिमाचल कमर्शियल व्हीकल ज्वाइंट एक्शन कमेटी के चेयरमैन राजेंद्र ठाकुर ने कहा कि तेल के दाम भले ही बढ़ाए गए हैं, लेकिन सरकार पर्यटन सीजन में पेट्रोल, डीजल और रसौई गैस की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करें। इससे पर्यटन कारोबार प्रभावित नहीं होगा। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सरकार कदम उठाए। हम सभी की रोजी-रोटी इसी से जुड़ी है। बीते दिनों रसौई गैस की किल्लत से होटलों की बुकिंग तक रद्द हो गई थी। इसलिए ईंधन भले महंगा हो लेकिन उपलब्ध होना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें