फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: विद्यार्थियों को दी व्यक्तित्व विकास की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला में विभिन्न विभागों के अभिमुखीकरण कार्यक्रमों के चौथे दिन विद्यार्थियों को व्यक्तित्व विकास, संवाद कौशल, मानसिक स्वास्थ्य और सांस्कृतिक विरासत से जुड़े विषयों पर विशेषज्ञ मार्गदर्शन मिला। गणित एवं सांख्यिकी विभाग में प्रो. देव दत्त शर्मा ने व्यक्तित्व विकास के एबीसीडी मॉडल और सफलता के लिए आवश्यक गुणों पर विचार रखे। डॉ. पल्लवी भारद्वाज ने प्रभावी संवाद कौशल का महत्व बताया। संस्कृत विभाग में डॉ. मीरा ने लोक सेवा गारंटी अधिनियम-2011 की जानकारी दी जबकि प्रो. डॉ. अनीता शर्मा ने मानसिक स्वास्थ्य और तनाव प्रबंधन पर विद्यार्थियों को जागरूक किया। कुलपति प्रो. महावीर सिंह ने संस्कृत विभाग में विद्यार्थियों से संवाद कर सकारात्मक सोच और अनुशासित जीवन अपनाने का संदेश दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें