फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: चायल-कोटी कॉलेज के विद्यार्थियों ने डाली नाटी

विज्ञापन
विज्ञापन
जुन्गा (शिमला)। जिले के डिग्री कॉलेज चायल-कोटी के बुधवार को हुए वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में मेधावियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में एसजेवीएनएल के चीफ जनरल मैनेजर बलजीत ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। वहीं सीनियर मैनेजर (एचआर) आशीष नेगी कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। समारोह का आगाज कॉलेज की छात्राओं ने सरस्वती वंदना से किया। इसके बाद विद्यार्थियों ने हिमाचली गिद्दा, वेस्टर्न डांस, पहाड़ी नाटी आदि प्रस्तुतियां देकर समां बांधा। मुख्य अतिथि बलजीत ने समारोह की शुभकामनाएं देते हुए युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय के लिए एवं शिक्षा के प्रोत्साहन के लिए एसजेवीएनएल से हर संभव मदद देगा। इस मौके पर मुख्यातिथि ने अकादमिक, छात्र परिषद, पत्रिका संपादक, खेल, सांस्कृतिक गतिविधियों में विजेता रहे विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरित किए। इससे पहले प्राचार्य डॉ. दीपशिखा भारद्वाज ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। इसमें महाविद्यालय की ओर से सत्र 2025-26 के दौरान प्राप्त उपलब्धियों की जानकारी दी गई। इस मौके पर पूर्व प्रधान बलदेव पूरी, पीटीए प्रधान रामकृष्ण शर्मा एवं अभिभावक और कॉलेज के शिक्षक, गैर शिक्षक वर्ग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें