फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: विंटर हॉबी कक्षा में छात्रों ने सीखा वेस्टर्न नृत्य

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। राजधानी के गेयटी थियेटर में छात्रों की विंटर हॉबी कक्षाएं शुरू हो गई हैं। नृत्य की कक्षा में शुक्रवार को छात्रों ने वेस्टर्न नृत्य सीखा। शास्त्रीय और वेस्टर्न नृत्य कक्षा में 9 छात्रों ने हिस्सा लिया। कक्षा की शुरुआत में छात्रों को व्यायाम करवाया गया। इसके बाद छात्रों को वेस्टर्न नृत्य की जानकारी दी गई। कक्षा में छात्रों ने भी अपने हुनर का प्रदर्शन किया। कक्षा की अध्यापिका हिमांशी मारवाड़ी ने बताया कि कक्षा में ज्यादातर छात्र शास्त्रीय नृत्य सीखने आए हैं लेकिन एक महीने में छोटे बच्चों को शास्त्रीय नृत्य सिखाना मुश्किल है। इसलिए कोशिश की जा रही है कि पहले सभी छात्रों को वेस्टर्न नृत्य सिखाया जाए जिसके बाद शास्त्रीय नृत्य सिखाया जाएगा। कक्षा में अध्यापिका अंशुल शर्मा ने भी छात्रों ने नृत्य का प्रशिक्षण करवाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें