फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: विद्यार्थियों को दिया नशे से बचने का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय छोटा शिमला में सोमवार को पुलिस की ओर से एंटी-चिट्टा और नशा विरोधी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को चिट्टे सहित विभिन्न प्रकार के नशीले पदार्थों के दुष्प्रभाव, उनके सामाजिक और कानूनी परिणामों तथा बचाव के उपायों की विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रेम शर्मा और पुलिस कांस्टेबल सुरिंद्र ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि नशा केवल व्यक्ति का ही नहीं, बल्कि पूरे परिवार और समाज का भविष्य प्रभावित करता है। उन्होंने युवाओं से नशीले पदार्थों से दूर रहने, अपने साथियों को भी जागरूक करने और नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। विद्यालय की प्रधानाचार्य सीमा भूरिया ने कहा कि इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम विद्यार्थियों को सही दिशा देने और उन्हें सामाजिक बुराइयों से दूर रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें