फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: नुक्कड़ नाटक से मतदान करने का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। पंचायत चुनाव से पहले राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय घंडल के लीगल एंड क्लिनिक स्टूडेंट एनरिचमेंट सेल और इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब के सहयोग से धामी तथा घणाहट्टी में नुक्कड़ नाटक और जागरूकता मार्च का आयोजन किया। विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर लोगों को मतदान के अधिकार का महत्व बताया। नाटक में ऐसे प्रसंग दिखाए गए जिनसे यह संदेश दिया कि सही और जागरूक मतदान लोकतंत्र को मजबूत बनाता है। नाटक के मंचन के बाद छात्रों ने जागरूकता मार्च निकाला जिसमें मतदान के अधिकारों और लोकतांत्रिक जिम्मेदारियों से जुड़े नारे लगाए गए। छात्रों ने हाथों में बैनर लेकर लोगों से निष्पक्ष और जागरूक मतदान करने की अपील की। कार्यक्रम कुलपति प्रो. प्रीति सक्सेना के नेतृत्व में हुआ। कार्यक्रम के सफल आयोजन में डॉ. चंद्रेश्वरी मिन्हास, डॉ. वेद प्रकाश और डॉ. सरिता का विशेष योगदान रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें