शिमला। राज्य स्तरीय बॉक्सिंग चैपिंयनशिप हमीरपुर में होगी। प्रतियोगिता हिमाचल प्रदेश बॉक्सिंग संघ द्वारा आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता तीन दिन तक चलेगी। इसमें अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा। इसमें बॉयज और गर्ल्स दोनों वर्गों की प्रतियोगिताएं होंगी। बाक्सिंग संघ के अध्यक्ष राजेश भंडारी और सचिव एसके शांडिल ने बताया कि प्रतियोगिता के दौरान बॉयज और गर्ल्स बॉक्सिंग टीम का चयन किया जाएगा। इसमें से खिलाड़ीयों का चयन आगामी राष्ट्रीय यूथ बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए होगा। उन्होंने बताया कि हमीरपुर में 30 मार्च से 1 अप्रैल तक प्रतियोगिता होगी। संघ ने प्रदेश की सभी संबद्ध जिला इकाइयों को निर्देश जारी कर दिए हैं कि वह अपने खिलाड़ियों की प्रविष्टियां 27 मार्च तक आयोजन सचिव अनिल मनकोटिया के पास भेजना सुनिश्चित करें। संवाद