फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिया हत्याकांड: परिजन बोले- तारीख पर तारीख मिल रही, आखिर इंसाफ कब मिलेगा

Sat, 28 Nov 2026 02:04 PM IST
Krishan Singh पुष्पराज, संवाद न्यूज एजेंसी, नैण (मंडी)।

सार

सिया हत्याकांड में दूसरी बार सजा सुनाए जाने की सुनवाई टलने की खबर ने पूरे परिवार को भावुक कर दिया। उनके हाथ सिर्फ अगली तारीख लगी। अब 7 दिसंबर की अगली तारीख दी गई है। 
Register For Event
विज्ञापन
बेटी सिया को इंसाफ दिलाने की आस लगाए बैठे परिजन निराश। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 आठ महीने से अपनी बेटी सिया को इंसाफ दिलाने की आस लगाए बैठे परिवार को फिर निराशा हाथ लगी है। दूसरी बार सजा सुनाए जाने की सुनवाई टलने की खबर ने पूरे परिवार को भावुक कर दिया। उनके हाथ सिर्फ अगली तारीख लगी। अब 7 दिसंबर की अगली तारीख दी गई है। सिया की मां रक्षा देवी ने भावुक होते हुए सवाल उठाया कि आखिर सजा सुनाने में इतनी देरी क्यों हो रही है। उन्होंने दो टूक कहा कि उन्हें अब फांसी के सिवाए कोई दूसरा फैसला मंजूर नहीं है। उनकी मांग सिर्फ फांसी की सजा है। वह पहले भी दोषी को फांसी देने की मांग कर चुकी हैं और आगे भी इसके लिए आवाज उठाती रहेंगी।

विज्ञापन

Trending Videos

चाची के आंसुओं में झलकी परिवार की बेबसी
सिया की चाची कुसुम लता भी रोते हुए अपनी पीड़ा नहीं रोक पाईं। उन्होंने कहा कि आज भी उनकी बच्ची के मामले में फैसला नहीं हो सका। परिवार ने कर्ज लेकर बच्चों को पाला और जिंदगीभर मेहनत की, लेकिन आज न्याय के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। उन्होंने मांग की कि मेडिकल जांच या बीमारी का हवाला देकर फैसले को आगे न टाला जाए और दोषी को फांसी की सजा दी जाए। सिया की ताई मीना देवी भी सुनवाई टलने से बेहद आहत नजर आईं। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर बार-बार अगली तारीख क्यों दी जा रही है। जिस तरह उनकी बेटी के साथ बर्बरता की गई, उसी के अनुरूप दोषी को सख्त सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि परिवार को लगातार तारीखें मिल रही हैं, लेकिन इंसाफ का इंतजार खत्म नहीं हो रहा। 
विज्ञापन

फैसला नहीं आने से सिया के पिता आहत, बोले-दोषी को पाला जा रहा
 सिया हत्याकांड में दोषी विकास पटयाल को सजा सुनाए जाने की उम्मीद लगाए बैठे सरकाघाट के लोगों को एक बार फिर निराशा हाथ लगी। सुबह से ही पूरे क्षेत्र में फैसले को लेकर चर्चाएं गर्म थीं। संयुक्त कार्यालय परिसर से लेकर नुक्कड़ और चाय की दुकानों तक लोग यही जानने को उत्सुक थे कि क्या आज सिया को इंसाफ मिलेगा। सिया के पिता जोगिंद्र भी इससे आहत नजर आए। उन्होंने दुख जताते हुए कहा कि एक दोषी को पाला जा रहा है। बार-बार फैसले की तारीख टलने से परिवार का दर्द और इंतजार बढ़ता जा रहा है। मेडिकल रिपोर्ट न आने के चलते फैसले को लेकर असमंजस बना रहा। सभी की निगाहें अदालत की कार्यवाही पर टिकी थीं, लेकिन सुबह की उम्मीदों पर उस समय पानी फिर गया, जब 11:45 बजे मामले की अगली सुनवाई के लिए 7 दिसंबर की तारीख तय होने की सूचना मिली। तारीख आगे बढ़ने से सरकाघाट में मायूसी छा गई। अब लोगों को अगली तारीख इंतजार रहेगा। का
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें