फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: बैडमिंटन के श्रेया और शाश्वत ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदिरा गांधी खेल परिसर में डेंटल कॉलेज की हुई खेल प्रतियोगिता
विज्ञापन

बैडमिंटन, टेबल टेनिस, वॉलीबाल के खेले गए मैच, प्रशिक्षुओं ने लिया भाग
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजकीय दंत महाविद्यालय एवं अस्पताल (डेंटल कॉलेज) शिमला की ओर से इंदिरा गांधी खेल परिसर में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता हुई। इसमें प्रशिक्षुओं ने भाग लिया। इस दौरान बैडमिंटन, टेबल टेनिस, वॉलीबाल प्रतियोगिताएं हुईं। प्रतियोगिता के दौरान दंत चिकित्सा के प्रधानाचार्य डॉ. योगेश भारद्वाज ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
बैडमिंटन प्रतियोगिता के बालिका वर्ग में श्रेया प्रथम और अनु द्वितीय रहीं। बालक वर्ग में शाश्वत ने प्रथम और विशाल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वॉलीबाल के बालक वर्ग में प्रथम वर्ष की टीम विजेता और द्वितीय वर्ष की टीम उपविजेता रही। बालिका वर्ग में अंतिम वर्ष टीम-1 विजेता और अंतिम वर्ष टीम-2 उपविजेता रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

टेबल टेनिस बालक एकल में सुरेंद्र प्रथम और प्रतीक द्वितीय स्थान पर रहे। बालिका एकल में चाहत ने प्रथम और श्रेया ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। संकाय वर्ग टेबल टेनिस एकल में नरोत्तम घेजटा विजेता और रंजन गुप्ता उपविजेता रहे। मुख्यातिथि ने कहा कि खेल और शारीरिक व्यायाम चिंता तथा तनाव को कम करते हैं। ये जीवन की गुणवत्ता में भी सुधार करते हैं। इस अवसर पर एचओडी डॉ. विनय भारद्वाज, रंजन गुप्ता, पारुल सिंघल, नरोत्तम घेजटा, सुनीत करोल और आशीष जस्टा सहित अन्य संकाय सदस्य उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें