फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shirgul Maharaj Temple Fire: 21 सितंबर को होनी थी शिखा स्थापना, उससे पहले जलकर राख हुआ शिरगुल महाराज मंदिर

Mon, 03 Aug 2026 11:31 AM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, चौपाल (रोहड़ू)।

सार

Shirgul Maharaj Temple Fire: चौपाल के चिऊना लिंगजार गांव में ग्रामीणों के सहयोग से छह वर्षों में बना शिरगुल महाराज मंदिर आग लगने से पूरी तरह जलकर राख हो गया। 21 सितंबर को मंदिर की शिखा स्थापना होनी थी। लकड़ी का बना होने के कारण आग तेजी से फैल गई। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है और ग्रामीणों ने किसी पर संदेह नहीं जताया है। पढ़ें पूरी खबर...
Register For Event
विज्ञापन
चिऊना लिंगजार में शिरगुल देवता के मंदिर में लगी आग। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सराहां क्षेत्र की चिंगजार पंचायत के चिऊना लिंगजार में करीब छह वर्षों में बना शिरगुल महाराज का मंदिर आग में जलकर राख हो गया। लाखों रुपये की लागत से तैयार हो रहे इस मंदिर की 21 सितंबर को शिखा स्थापना प्रस्तावित थी। लकड़ी से निर्मित होने के कारण आग तेजी से फैली और पूरा ढांचा देखते-ही-देखते राख में बदल गया। घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। ग्रामीणों ने आग बुझाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन लकड़ी का मंदिर होने के कारण आग तेजी से फैल गई। हादसे की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। जांच में पता चला कि गांव के लोगों ने आपसी सहयोग से यह मंदिर बनाया था। 

विज्ञापन


इसके निर्माण में करीब छह वर्ष का समय लगा। मंदिर की छत स्लेट और निर्माण में पत्थर के साथ देवदार की लकड़ी का उपयोग हुआ था। मंदिर में केवल रंग-रोगन और बिजली फिटिंग का कार्य शेष था। बिजली का मीटर भी लगा हुआ था। पुलिस की प्रारंभिक जांच में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। ग्रामीणों ने किसी भी व्यक्ति पर संदेह व्यक्त नहीं किया है। इस मंदिर का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका था और ग्रामीण अब शिखा स्थापना की तैयारियों में जुटे हुए थे, लेकिन इससे पहले ही मंदिर जलकर राख हो गया। पुलिस आग लगने के कारणों की गहनता से जांच कर रही है। जांच के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी। हालांकि, आग की इस घटना को लेकर ग्रामीणों ने किसी पर शक नहीं जताया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें