फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला: मालरोड के पुराने सहकार सदन को मिलेगा नया रूप, मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने रखी आधारशिला

Thu, 03 Sep 2026 01:02 PM IST
Ankesh Dogra न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

शिमला के मालरोड स्थित हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक के सहकार सदन भवन का व्यापक जीर्णोद्धार किया जाएगा। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने गुरुवार को परियोजना की वर्चुअल आधारशिला रखी। 2.85 करोड़ रुपये की लागत से होने वाले इस कार्य को 15 जून 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य है। भवन में आधुनिक वर्कस्टेशन, रिसेप्शन, स्क्रीनिंग एरिया, कॉन्फ्रेंस हॉल, क्रेच और व्यवस्थित स्टोरेज जैसी सुविधाएं विकसित की जाएंगी।
Register For Event
विज्ञापन
शिमला के मालरोड स्थित सहकार सदन के जीर्णोद्धार की वर्चुअल आधारशिला रखते मुख्यमंत्री सुक्खू। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी शिमला के मालरोड स्थित हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक के पुराने सहकार सदन भवन का अब कायाकल्प किया जाएगा। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने गुरुवार को परियोजना की वर्चुअल आधारशिला रखी। करीब 2.85 करोड़ रुपये की लागत से होने वाले इस व्यापक जीर्णोद्धार का काम 15 जून 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सहकार सदन की प्रत्येक मंजिल को मौजूदा जरूरतों के अनुरूप नए सिरे से व्यवस्थित और डिजाइन किया जाएगा। इससे पुराने भवन को नया स्वरूप मिलने के साथ-साथ यहां काम करने वाले कर्मचारियों और आने वाले लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

मालरोड से लोअर बाजार रोड तक फैले इस बहुमंजिला भवन को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा। परियोजना के तहत मेजेनाइन फ्लोर पर आधुनिक वर्कस्टेशन और केबिन पार्टिशन तैयार किए जाएंगे। ग्राउंड फ्लोर पर नया रिसेप्शन वर्कस्टेशन और उन्नत स्क्रीनिंग एरिया विकसित किया जाएगा।

इसी तरह बेसमेंट-1 में कॉन्फ्रेंस हॉल और वर्कस्टेशन बनाए जाएंगे। बेसमेंट-2 में बच्चों के लिए अलग क्रेच की सुविधा विकसित की जाएगी। बेसमेंट-3 को आधुनिक आधारभूत ढांचे और व्यवस्थित स्टोरेज एरिया के रूप में तैयार किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक प्रदेश के प्रमुख सहकारी बैंकों में शामिल है और राज्यभर में आधुनिक व भरोसेमंद बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में काम कर रहा है। बैंक की पुरानी शाखाओं और भवनों को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ने की प्रक्रिया चल रही है। सहकार सदन का जीर्णोद्धार भी इसी पहल का हिस्सा है।

कार्यक्रम में तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी, विधायक संजय अवस्थी और राम कुमार, हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक के अध्यक्ष देविंद्र श्याम, हिमुडा के उपाध्यक्ष यशवंत छाजटा, बैंक निदेशक संजय शर्मा व हरि कृष्ण हिमरल, प्रबंध निदेशक विनय सिंह और महाप्रबंधक जीत राम भारद्वाज सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें