फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला: सोलन दाैरे के बाद रूटीन चेकअप के लिए आईजीएमसी पहुंचे मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू

Fri, 25 Sep 2026 08:45 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू जिला सोलन और सिरमौर के दौरे के बाद शुक्रवार को जांच करवाने के लिए इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसी) पहुंचे। 
Register For Event
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू जिला सोलन और सिरमौर के दौरे के बाद शुक्रवार को जांच करवाने के लिए इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसी) पहुंचे। इस दौरान उन्होंने डी-ब्लॉक में एक्सरे करवाया। एक्सरे करवाने के बाद मुख्यमंत्री वापस चले गए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने लोगों और कर्मचारियों के साथ बातचीत भी की।

विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल के हितों से समझौता नहीं, भाजपा ने प्रदेश को लूटा: सीएम
 मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश अपने अधिकारों और हितों से कोई समझौता नहीं करेगा। सराहां में वामन द्वादशी मेले के समापन समारोह में उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि भाजपा जब-जब सत्ता में रही, उसने प्रदेश के हितों और संपत्ति की अनदेखी की। उन्होंने कहा कि भाजपा नहीं चाहती थी कि किशाऊ परियोजना से सिरमौर और प्रदेश को लाभ मिले। सुक्खू ने कहा कि पिछली भाजपा सरकार ने किशाऊ परियोजना की विद्युत लागत वहन करने पर सहमति जताई थी, जबकि वर्तमान सरकार ने कहा कि जिन राज्यों को पानी की जरूरत है, परियोजना की लागत भी उन्हीं राज्यों को उठानी चाहिए। उन्होंने कहा कि हालिया समझौते से प्रदेश के करीब 3,000 करोड़ रुपये बचेंगे। उन्होंने कहा कि क्लास-3 पेंशनरों का पूरा बकाया चुका दिया गया है और डीए की शेष किस्तों का भुगतान उचित समय पर किया जाएगा। उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने भाजपा पर निर्वाचित सरकार को अस्थिर करने का आरोप लगाया। पूर्व मंत्री गंगूराम मुसाफिर ने कहा कि सरकार को करीब 75 हजार करोड़ रुपये का कर्ज और 10 हजार करोड़ रुपये की कर्मचारी देनदारियां विरासत में मिली थीं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें