फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला: बस में सीट के नीचे छिपा रखा था 12 ग्राम चिट्टा, 25 वर्षीय युवक गिरफ्तार

Sat, 03 Oct 2026 10:14 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

पुलिस के अनुसार 2 अक्तूबर को विशेष सेल की टीम शोघी पुलिस चौकी के नजदीक एनएच-05 पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सोलन की ओर से आ रही एक बस को रोककर तलाशी ली गई। 
Register For Event
विज्ञापन
चिट्टे के साथ गिरफ्तार(सांकेतिक)। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शिमला पुलिस की विशेष सेल ने शोघी के पास एक युवक को करीब 12 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना बालूगंज में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार 2 अक्तूबर को विशेष सेल की टीम शोघी पुलिस चौकी के नजदीक एनएच-05 पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सोलन की ओर से आ रही एक बस को रोककर तलाशी ली गई। बस में सवार एक युवक पुलिस को देखकर संदिग्ध हरकत करते हुए अपनी जींस की जेब से कोई वस्तु निकालकर पैरों के नीचे छिपाने लगा।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

पुलिस टीम ने युवक की सीट की तलाशी ली तो वहां सिगरेट की एक डिब्बी बरामद हुई। डिब्बी के अंदर पारदर्शी पॉलिथीन पाउच में हल्के भूरे रंग का पदार्थ रखा था। जांच करने पर पदार्थ चिट्टापाया गया, जिसका वजन करीब 12 ग्राम निकला। आरोपी की पहचान मयंक नेगटा (25) निवासी तहसील चौपाल जिला शिमला के रूप में हुई है। पुलिस ने मादक पदार्थ को कब्जे में लेकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामले में पुलिस थाना बालूगंज (वेस्ट) में अभियोग संख्या 208/2026, धारा 21 एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें