फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: एचपीयू से सात अधिकारी-कर्मचारी सेवानिवृत्त

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला में वीरवार को सात अधिकारी और कर्मचारी सेवानिवृत्त हो गए। इनमें जनसंपर्क अधिकारी डॉ. रणवीर चंद वर्मा, अतिरिक्त परीक्षा नियंत्रक शिव कुमार, सहायक अभियंता (विद्युत) कमलेश कुमार, कंप्यूटर प्रोग्रामर मोहिनी, सहायक कुलसचिव सुरेश चंद गौतम, अनुभाग अधिकारी गीता शर्मा और वरिष्ठ तकनीशियन (ग्रेड-एए) संजय कुमार शामिल हैं। विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित समारोह में कुलपति आचार्य महावीर सिंह ने सभी सेवानिवृत्त अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों ने अपने कार्यकाल के दौरान जो समर्पण और परिश्रम दिखाया है। इस अवसर पर परीक्षा नियंत्रक आचार्य श्याम लाल कौशल, वित्त अधिकारी डॉ. अमर दत्त भारद्वाज, कार्यकारिणी परिषद एवं विश्वविद्यालय कोर्ट के सदस्य तथा विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें