फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: आधुनिक उपकरणों से एसडीआरएफ लैस, आपदा राहत-बचाव अभियान होंगे और प्रभावी

Fri, 07 Aug 2026 10:12 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) ने मानसून और अन्य प्राकृतिक आपदाओं के दौरान राहत एवं बचाव कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए अपने बेड़े में कई आधुनिक उपकरण शामिल किए हैं। 
Register For Event
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा मोचन बल। - फोटो : sdrf
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) ने मानसून और अन्य प्राकृतिक आपदाओं के दौरान राहत एवं बचाव कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए अपने बेड़े में कई आधुनिक उपकरण शामिल किए हैं। एसडीआरएफ के एसएसपी अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि इन अत्याधुनिक संसाधनों के शामिल होने से बल की तकनीकी क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। इससे दुर्गम क्षेत्रों और जटिल आपदा परिस्थितियों में त्वरित, सुरक्षित और सटीक राहत अभियान संचालित किए जा सकेंगे।

विज्ञापन

आपदा के दौरान दुर्गम पहाड़ी क्षेत्रों से घायलों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए विशेष अल्पाइन स्ट्रेचर उपलब्ध कराए गए हैं। वहीं, रात के समय भी बिना किसी बाधा के खोज एवं बचाव अभियान जारी रखने के लिए मोबाइल लाइटिंग टावर शामिल किए गए हैं, जिससे अंधेरे में भी राहत कार्य सुचारु रूप से संचालित किए जा सकेंगे। भूस्खलन, सड़क दुर्घटनाओं या मलबे के नीचे फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए एसडीआरएफ ने एयर लिफ्टिंग बैग भी अपने बेड़े में शामिल किए हैं।
विज्ञापन

इनकी सहायता से भारी वाहनों, विशाल चट्टानों और मलबे को उठाकर फंसे लोगों तक शीघ्र पहुंच बनाई जा सकेगी। बाढ़ और जलभराव जैसी परिस्थितियों में राहत कार्यों को गति देने के लिए आधुनिक रेस्क्यू बोट उपलब्ध कराई गई हैं। इसके साथ ही पानी के भीतर खोज एवं बचाव अभियानों के लिए हाई-प्रेशर ब्रीदिंग एयर कंप्रेसर और डीप डाइविंग किट भी शामिल की गई हैं। इन उपकरणों से जल आपदाओं के दौरान बचाव अभियान अधिक सुरक्षित, तेज और प्रभावी ढंग से संचालित किए जा सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें