शिमला। चक्कर के क्रॉसिंग के पास सुबह सड़क हादसे में एक महिला घायल हो गई। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। पीड़िता पुष्पा ठाकुर निवासी समरहिल ने बताया कि वह सुबह 9:15 बजे चक्कर क्रॉसिंग के पास सड़क पार कर रही थीं। इसी दौरान सोलन की ओर से आ रही कार ने उन्हें टक्कर मार दी। चालक हादसे के बाद मौके से भाग गया। पुलिस ने बालूगंज थाना में बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां महिला का उपचार चल रहा है। ब्यूरो