फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश: कबड्डी खिलाड़ी रितु नेगी को भी मिलेगा एक करोड़ रुपये का इनाम, सुक्खू कैबिनेट ने दी मंजूरी

Sun, 11 Oct 2026 11:40 AM IST
Ankesh Dogra अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल ने कबड्डी खिलाड़ी रितु नेगी को एक करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि देने का फैसला लिया है। इससे पहले उनकी शादी हरियाणा में होने के कारण पुरस्कार को लेकर संशय बना हुआ था। मंत्रिमंडल ने टीम स्पर्धाओं में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के नकद पुरस्कार संबंधी नियमों में संशोधन को भी मंजूरी दी है।

Register For Event
विज्ञापन
रितु नेगी। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एशियाई खेलों में भारतीय महिला कबड्डी टीम का हिस्सा रहीं हिमाचल प्रदेश की बेटी रितु नेगी को भी राज्य सरकार एक करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि देगी। हरियाणा में शादी होने के कारण उन्हें यह राशि दिए जाने को लेकर संशय बना हुआ था। इस मामले को प्रमुखता से उठाए जाने के बाद शनिवार को मंत्रिमंडल की बैठक में रितु नेगी को भी पुष्पा राणा, भावना और ज्योति ठाकुर की तर्ज पर एक करोड़ रुपये देने का फैसला लिया गया।

विज्ञापन


मंत्रिमंडल ने अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में पदक जीतने वाली भारतीय टीमों के खिलाड़ियों को दिए जाने वाले नकद पुरस्कारों के नियमों में संशोधन करने का भी निर्णय लिया है। इस बदलाव से टीम स्पर्धाओं में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को व्यक्तिगत पदक विजेताओं के बराबर निर्धारित पुरस्कार राशि देने का रास्ता खुलेगा।

टीम स्पर्धाओं के खिलाड़ियों को मिलेगा लाभ
संशोधित प्रावधानों के तहत अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों में पदक जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा रहे हिमाचल प्रदेश के सभी पात्र खिलाड़ियों के बीच नकद पुरस्कार राशि बराबर बांटी जा सकेगी। इस व्यवस्था के अनुसार प्रत्येक पात्र खिलाड़ी को व्यक्तिगत पदक विजेता के लिए निर्धारित नकद पुरस्कार के बराबर राशि मिल सकती है।
विज्ञापन


इसके अलावा पुरस्कार राशि का आनुपातिक वितरण करने का विकल्प भी रखा गया है। हालांकि, ऐसी स्थिति में प्रत्येक पात्र खिलाड़ी को व्यक्तिगत पदक विजेता के लिए निर्धारित नकद पुरस्कार का कम से कम 25 प्रतिशत देना सुनिश्चित होगा।

Trending Videos
विज्ञापन

खेल अधिकारियों के पद सृजित करने को भी मंजूरी
मंत्रिमंडल ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के लिए जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी के पद सृजित करने को भी मंजूरी दी है। सरकार के इस फैसले से प्रदेश के पात्र खिलाड़ियों को पुरस्कार राशि देने की व्यवस्था में बदलाव होगा और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर टीम स्पर्धाओं में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को भी निर्धारित नियमों के अनुसार लाभ मिल सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें