फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: तहसीलदार से दुर्व्यवहार पर राजस्व अधिकारी संघ खफा

विज्ञापन
विज्ञापन
राजस्व अधिकारियों ने दी हड़ताल की धमकी
विज्ञापन

आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार करने का दिया अल्टीमेटम
संवाद न्यूज एजेंसी
जुन्गा (शिमला)। अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा मेला के दौरान तहसीलदार के साथ हुए दुर्व्यवहार मामले पर प्रदेश राजस्व अधिकारी संघ भड़क गया है। संघ ने शनिवार को अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह केके पंत से भेंट कर आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। संघ के अध्यक्ष एवं तहसीलदार जुन्गा नारायण सिंह वर्मा, महासचिव विपिन वर्मा ने कहा कि डयूटी के दौरान कार्यकारी मजिस्ट्रेट के साथ इस तरह की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। इससे राजस्व अधिकारियों का मनोबल गिरा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि घटना के 12 घंटे बाद जाकर पुलिस थाना कुल्लू में एफआईआर दर्ज हुई। अभी तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि यदि ऐसी ही स्थिति रही तो संघ अगली रणनीति तैयार करेगा। पहले चरण में पेन डाउन स्ट्राइक की जाएगी। संघ ने सरकार से राजस्व अधिकारियों को सरकारी ड्यूटी के दौरान सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है। प्रदेश प्रशासनिक सेवा संघ और हिप्र खंड विकास अधिकारी संघ ने भी तहसीलदार के साथ हुई घटना का कड़ा विरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें