फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: मौके पर उलझे एचआरटीसी कर्मी और सरकारी बस के चालक

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। भट्ठाकुफर में घटना के दौरान शनिवार सुबह एचआरटीसी के कर्मी और सरकारी बस के चालक भी आपस में उलझ गए। मामला इतना बढ़ गया कि बात हाथापाई तक पहुंच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सड़क धंसने की घटना के समय एचआरटीसी के कर्मी और सरकारी बस के चालक भी मौके पर पहुंच गए। बस की टाइमिंग को लेकर आपस में उलझ गए। एचआरटीसी अधिकारियों के सामने ही हाथापाई होने लगी। हालांकि, मौके पर मौजूद लोगों और पुलिस कर्मियों ने बीच बचाव कर मामला शांत किया। अब इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें