फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: वार्ड सभा में फूटा लोगों का गुस्सा, बोले-कब नियमित होंगे मकान

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के मज्याठ वार्ड में हुई बैठक, अवैध भवनों को लेकर लोगों ने पूछे सवाल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। शहर के मज्याठ वार्ड में रविवार को बुलाई गई वार्ड सभा में लोगों ने भवन नियमितीकरण, पार्किंग की कमी और चोरी की बढ़ती घटनाओं से जुड़े मुद्दे उठाए। स्वतंत्रता दिवस माह के चौथे चरण के तहत रविवार को क्षेत्र में सफाई अभियान चलाया गया।
विज्ञापन

वार्ड सभा में स्थानीय लोगों ने अपनी शिकायतें पार्षद अनिता शर्मा के सामने रखीं। लोगों ने सामुदायिक भवन, पार्किंग बनाने की मांग रखी। कहा कि लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। मर्ज एरिया में शामिल इस वार्ड में भवनों को नियमित करने का मुद्दा भी लोगों ने उठाया। लोगों ने पूछा कि आखिर उनके पुराने मकान कब वैध होंगे। निगम कब इन्हें मान्यता देगा। कहा कि उनके पुराने मकानों के नक्शे और अन्य दस्तावेज उपलब्ध नहीं हैं। ऐसे भवनों के लिए एकमुश्त समाधान की व्यवस्था होनी चाहिए। पार्षद ने कहा कि इसका प्रस्ताव सरकार को भेजा गया है। स्थानीय लोगों ने दिव्यनगर में पार्किंग की कमी का भी मुद्दा उठाया। साथ ही चोरी की बढ़ती घटनाओं को रोकने के लिए सीसीटीवी लगाने की मांग की। पार्षद ने कहा कि इस मामले को नगर निगम सदन में भी उठाया जा चुका है। अब पुलिस को इसके बारे में आग्रह किया जाएगा। लोगों ने लोअर दिव्यनगर के लिए भी एंबुलेंस सड़क बनाने की मांग की। यहां पैदल रास्ते को पक्का करने, खस्ताहाल रास्तों और पार्कों की मरम्मत करने, खराब स्ट्रीट लाइटों को दुरुस्त करने, नई लाइटें लगाने, बिजली तार को व्यवस्थित करने की भी मांग उठाई गई। स्थानीय पार्षद अनिता शर्मा ने बताया कि इस संबंध में सरकार को प्रस्ताव भेजा गया है और अब इस पर सरकार स्तर पर निर्णय होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें