शिमला। शहर के साथ लगते उपकेंद्र मशोबरा में 66/22 केवी में आउटगोइंग फीडरों के रिले परीक्षण और रिले समन्वय स्थापित करने का कार्य किया जा रहा है। इस वजह से 4 अप्रैल को क्यार कोटी, अनु भवना, कुफर, कैहरी मोहनपुर, सधोड़ा, भाटला, सौल, ढली, डुम्मी थर्ड स्टेज, शड़ी, बल्देयां, सधोड़ा और कोटी रिजार्ट में बिजली की आपूर्ति सुबह 10:00 से शाम 5:00 बजे तक बाधित रहेगी। बिजली बोर्ड के सहायक अभियंता ने यह जानकारी दी है। संवाद