शिमला। राजधानी में ढली और आसपास के क्षेत्रों में 6 जुलाई को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। यह पावर कट राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के फोरलेन निर्माण कार्य के कारण लगाया जा रहा है। 22 केवी मशोबरा समिट्री फीडर पर सुबह 10 से शाम 5 बजे तक सात घंटे बिजली बंद रहेगी। इस शटडाउन से ढली बाजार, एचआरटीसी ढली और वुडरीना क्षेत्र प्रभावित होंगे। लंबीधार-ढली बाईपास, इंद्रनगर हिलटॉप और बटिश कॉलोनी में भी बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। हेलीपेड, आंबेडकर कॉलोनी और आसपास के क्षेत्र भी प्रभावित रहेंगे। बिजली बोर्ड उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है। मौसम खराब होने पर शटडाउन अगले दिन लगाया जाएगा। संवाद