शिमला। गेयटी थियेटर के टेवरन हॉल में चल रही डिवाइन डांस सीरीज पर आधारित मंडला आर्ट प्रदर्शनी में लोगों और पर्यटकों का रुझान बढ़ा है। प्रदर्शनी में बुधवार को लोगों ने मंडला आर्ट को खूब सराहा और खरीदारी की। प्रदर्शनी में कलाकार शुभ्रा गुप्ता ने संपूर्ण विश्व से संबंधित कलाकृतियां प्रदर्शित की हैं। इनमें प्रार्थना और सृजन, प्रतीक मसीहा, निर्वाण, सिमरन, वेणु गोपाल, त्रिभंग, संकट मोचन, आदिपुरुष, वैकुंठ, आदि योगी, आदि शक्ति, प्रणाम, अनाहत नाद का मंडला आर्ट, दिव्य प्रकाश, ब्रह्मानंद, विश्व शांति के मंडला, महासागर, अरण्य, मरुस्थल, आकृति, दिव्याचक्र शामिल हैं। प्रदर्शनी की आयोजक एवं कलाकार शुभ्रा गुप्ता ने बताया कि पहली बार एकल प्रदर्शनी लगाने पर लोगों से खूब सराहना मिल रही है। संवाद