शिमला। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने बताया कि सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती पर पद यात्राएं निकाली जाएगीं। इसके तहत 17 नवंबर को रोहड़ू, 18 नवंबर को कोटखाई, छैला, ठियोग, 19 नवंबर को खटनोल, संजौली टनल से चौड़ा मैदान तक और 20 नवंबर को चंबाघाट (सोलन विधानसभा क्षेत्र), खील का मोड़ कुमारहट्टी और सराहां में पद यात्रा निकाली जाएगी। ब्यूरो