शिमला। एचआरटीसी पेंशनरों के चौड़ा मैदान में हुए प्रदर्शन के कारण चौड़ा मैदान-बालूगंज मार्ग पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही। प्रदर्शनकारियों की भारी भीड़ के कारण सड़क पर लोगों का जमावड़ा लग गया। इस वजह से वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई, वहीं मार्ग पर वाहनों की कतार लग रही। पुलिस ने मार्ग पर बैरिकेडिंग करके वाहनों की आवाजाही को एक तरफ से किसी तरह से सुचारू किया। पेंशनरों का प्रदर्शन सुबह 11:00 बजे से 3:00 बजे तक चली रही। इस दौरान मार्ग पर आवाजाही करने वाले लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इसके अलावा पैदल चलने वाले लोगों को भी दिक्कतें पेश आईं। पुलिस ने सुरक्षा के दृष्टिगत यहां पर बड़ी संख्या में अतिरिक्त पुलिस जवानों की तैनाती की थी जिससे की यातायात व्यवस्था को सुचारू किया जा सके। हालांकि मार्ग पर वनवे वाहनों की आवाजाही होने से बीच-बीच दोनों ओर वाहनों की कतार लगी रही। ब्यूरो