फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: सरकारी सीबीएसई स्कूलों में नहीं चलेगी मनमर्जी, शिक्षक उपलब्ध होने पर ही पढ़ाया जाएगा ऐच्छिक विषय

Wed, 09 Sep 2026 05:15 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

सीबीएसई से संबद्ध सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों में अब विषयों के संचालन में मनमानी नहीं चलेगी। स्कूलों में उन्हीं ऐच्छिक विषयों की पढ़ाई करवाई जा सकेगी, जिनके लिए संबंधित शिक्षक उपलब्ध होंगे। 
Register For Event
विज्ञापन
हिमाचल स्कूल शिक्षा निदेशालय। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के सीबीएसई से संबद्ध सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों में अब विषयों के संचालन में मनमानी नहीं चलेगी। स्कूलों में उन्हीं ऐच्छिक विषयों की पढ़ाई करवाई जा सकेगी, जिनके लिए संबंधित शिक्षक उपलब्ध होंगे। शिक्षक न होने की स्थिति में किसी भी ऐच्छिक विषय को संचालित करने की अनुमति नहीं होगी। स्कूल शिक्षा निदेशालय ने गैर-मान्यता प्राप्त वोकेशनल ट्रेड और स्किल मॉड्यूल के संचालन पर भी रोक लगा दी है। निर्देशों के अनुसार सीबीएसई से मान्यता प्राप्त नहीं होने वाले किसी भी ट्रेड या स्किल विषय को विद्यार्थियों को नहीं पढ़ाया जाएगा।

विज्ञापन
Trending Videos

संस्थान की तय होगी जवाबदेही
ऐसे विषयों को एलओसी (लिस्ट ऑफ कैंडिडेट्स) में भी शामिल नहीं किया जा सकेगा। विभाग का कहना है कि इससे विद्यार्थियों को भविष्य में परीक्षा, प्रमाणपत्र और मान्यता से जुड़ी परेशानियों से बचाया जा सकेगा। निदेशालय ने सभी स्कूल प्रमुखों को सीबीएसई संबद्धता उप-नियम 2018 और परीक्षा उप-नियम 1995 का अक्षरश: पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। नियमों की अनदेखी होने पर संबंधित स्कूल प्रमुख और संस्थान की जवाबदेही तय की जाएगी। इसके साथ ही सभी संकायों के विद्यार्थियों के लिए स्वास्थ्य एवं शारीरिक शिक्षा, कार्यानुभव और सामान्य अध्ययन का आंतरिक मूल्यांकन अनिवार्य रहेगा।
विज्ञापन

11वीं-12वीं कक्षा के विषयों का नया फॉर्मूला
शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए निदेशालय ने सीबीएसई से संबद्ध सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों में 11वीं और 12वीं कक्षा के विषय चयन की एक समान व्यवस्था मिलेगी। साइंस संकाय में अंग्रेजी, भौतिक विज्ञान और रसायन विज्ञान अनिवार्य होंगे। गणित या जीव विज्ञान में से एक विषय चुनने का विकल्प रहेगा। इसके अलावा मनोविज्ञान, शारीरिक शिक्षा, ललित कला, संगीत, इंफॉर्मेटिक्स प्रैक्टिसेज (आईपी) और विभिन्न स्किल विषय उपलब्ध रहेंगे। कॉमर्स में अंग्रेजी, अर्थशास्त्र, लेखांकन और व्यवसाय अध्ययन मुख्य विषय होंगे। विद्यार्थी एप्लाइड मैथ्स, मनोविज्ञान, समाजशास्त्र, शारीरिक शिक्षा, संगीत, कला और स्किल विषयों में से चयन कर सकेंगे। आर्ट्स में अंग्रेजी के साथ हिंदी या अर्थशास्त्र तथा इतिहास या गणित का संयोजन रहेगा। भूगोल, राजनीतिक विज्ञान, समाजशास्त्र, गृह विज्ञान, संगीत, शारीरिक शिक्षा और स्किल विषय भी विकल्प के तौर पर उपलब्ध होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें