शिमला (जुन्गा)। हिमाचल ज्ञान विज्ञान समिति और जन स्वास्थ्य अभियान के सचिव सत्यवान पुंडीर ने नीट-यूजी 2026 परीक्षा में सामने आए कथित पेपर लीक और संगठित भ्रष्टाचार को देश के युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ बताया है। एचजीवीएस के राज्य सचिव सत्यवान पुंडीर ने कहा कि यह कोई सामान्य पेपर लीक नहीं बल्कि बड़े पैमाने पर की गई पेपर लूट है। इसमें कोचिंग सेंटर, गैस पेपर रैकेट, सॉल्वर गैंग, साइबर नेटवर्क और अन्य संगठित गिरोह शामिल हैं। इसका सीबीआई जांच में महाराष्ट्र, हरियाणा, बिहार, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और कश्मीर तक फैले नेटवर्क का खुलासा हुआ है। समिति का मानना है कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) जो 2017 में स्थापित की थी, नीट, यूजीसी-नेट, जेईई मेन्स, सीयूईटी जैसी बड़ी परीक्षाओं की पारदर्शिता और पवित्रता बनाए रखने में लगातार विफल रही है। समिति ने मांग कि है कि नीट और एनटीए को समाप्त किया जाए तथा परीक्षाओं की आउटसोर्सिंग बंद करें। केंद्रीय शिक्षा मंत्री नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दें। संवाद