पहली बार पहुंचे थे शिमला
जनवरी 2024 में नाना पाटेकर शिमला पहुंचे तो यह उनका इस शहर का पहला फिल्म शूटिंग दौरा बताया गया था। फिल्म की शूटिंग के लिए मशोबरा, कुफरी, नालदेहरा और मालरोड जैसे स्थान चुने गए थे। फिल्म में नाना पाटेकर ने पिता की भूमिका निभाई थी, जबकि उत्कर्ष शर्मा उनके बेटे के किरदार में थे। सिमरत कौर और राजपाल यादव भी फिल्म का हिस्सा थे।
मालरोड पर जुटी थी लोगों की भीड़
शिमला के मालरोड पर जब फिल्म की शूटिंग हुई तो नाना पाटेकर को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी थी। सीटीओ चौक के पास फिल्म के लिए एक स्टॉल तैयार किया गया था और आइसक्रीम खरीदने से जुड़ा दृश्य फिल्माया गया। शूटिंग के दौरान नाना पाटेकर की मौजूदगी ने स्थानीय लोगों और पर्यटकों का ध्यान खींचा। कड़ी सुरक्षा के बीच शूटिंग हुई और फिल्म यूनिट ने बाद में चौड़ा मैदान में भी कुछ दृश्य फिल्माए।
ये भी पढ़ें- नाना पाटेकर: कैसे विश्वनाथ से नाना बने अभिनेता, मात्र 750 रुपये में की थी शादी; पढ़ें किस्से
रिज मैदान पर हिमाचली रंग में रंगी फिल्म
नाना पाटेकर के शिमला प्रवास की एक और खास याद रिज मैदान से जुड़ी है। यहां फिल्म के गाने की शूटिंग हुई थी, जिसमें स्थानीय लोगों को भी शामिल किया गया। हिमाचली परिधान, पहाड़ी टोपी और पारंपरिक वाद्ययंत्रों के साथ स्थानीय संस्कृति को फिल्म के दृश्य में जगह दी गई। नाटी और ढोल-नगाड़े के दृश्य भी शूट किए गए थे। इस दौरान नाना पाटेकर समेत फिल्म के अन्य कलाकार भी शूटिंग का हिस्सा रहे।
ये भी पढ़ें- किस्सा नाना की मोहब्बत का: क्या मनीषा कोइराला से प्यार करते थे अभिनेता? 'अग्नि साक्षी' के राइटर ने बताया सच