फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: खेल मैदान का विधायक ने लिया जायजा

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। राजधानी शिमला में होने वाले ग्रीष्मोत्सव में वॉलीबाल प्रतियोगिता के लिए संजौली का एसपीएम खेल मैदान बनकर तैयार हो गया है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू आठ जून को इस मैदान का उद्घाटन करेंगे। उद्घाटन और खेल आयोजन की तैयारियों का जायजा लेने के लिए शनिवार को शिमला शहरी विधायक हरीश जनारथा और उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने संजौली एसपीएम ग्राउंड का जायजा लिया। हरीश जनारथा ने लोक निर्माण विभाग, खेल विभाग और नगर निगम के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि एसपीएम ग्राउंड के विकास एवं खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने की दिशा में यह आयोजन एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा। इस मौके पर स्थानीय पार्षद अंकुश वर्मा भी मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें