फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: राजेश शारदा बने जिला भाजपा शिमला संयुक्त मोर्चा के प्रभारी

विज्ञापन
विज्ञापन
दिग्विजय भानु संयुक्त प्रकोष्ठ प्रभारी, इंद्रपाल ठाकुर को किसान मोर्चा की कमान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। जिला भाजपा शिमला के संयुक्त मोर्चा का प्रभारी राजेश शारदा को बनाया गया है। जिला शिमला के अध्यक्ष केशव चौहान ने नई नियुक्तियां की हैं। इसके अलावा अलग-अलग मोर्चों के प्रभारी भी नियुक्त किए गए हैं। हनीश चोपड़ा को युवा मोर्चा का प्रभारी बनाया गया है। दिग्विजय भानु संयुक्त प्रकोष्ठ प्रभारी, इंद्रपाल ठाकुर किसान मोर्चा, जितेंद्र भोटका को महिला मोर्चा, सपना कश्यप को एससी मोर्चा, जितेंद्र ठाकुर को अल्पसंख्यक मोर्चा, नारायण सिंह को ओबीसी मोर्चा और भाजपा के जिला मीडिया विभाग प्रमुख वीरेंद्र शर्मा को अनुसूचित जनजातीय मोर्चा का प्रभारी नियुक्त किया है। केशव चौहान ने कहा कि राजेश शारदा लंबे समय से पार्टी के लिए संघर्षरत रहे हैं और पार्टी के अहम पदों पर रहकर उन्होंने शिमला शहरी मंडल को मजबूती प्रदान की है। इसको देखते हुए उन्हें अहम जिम्मेदारी दी गई है जिला भाजपा महामंत्री सत्य प्रकाश मानक ने बताया कि सभी भाजपा के नवनियुक्त प्रभारी आगामी कार्यों में बखूबी अपनी भूमिका निभाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें