फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: मालरोड से मुख्य डाकघर एजी भवन में किया शिफ्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
पहले दिन लोगों को झेलनी पड़ी परेशानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी के मालरोड स्थित शहर के मुख्य डाकघर (जीपीओ) का कार्य सोमवार से महालेखाकार कार्यालय के भवन (एजी ऑफिस) से शुरू हो गया है। पहले दिन अधिकतर लोगों को जानकारी न होने से परेशानियों का सामना भी करना पड़ा।

लोग पहले मालरोड के जीपीओ में काम करवाने के लिए आए। यहां आकर पता चला कि अब यहां से जीपीओ एजी ऑफिस भवन में शिफ्ट हो गया है। इस दौरान ज्यादातर बुजुर्ग व्यक्तियों को परेशानी हुई। आधार कार्ड का काम करवाने मालरोड पहुंचे जगत राम ने कहा कि पहले पता होता तो सीधे वहीं चला जाता। अब वहां जाने की हिम्मत नहीं, अब कल ही काम करवाउंगा। हिमाचल बहुजन महाशक्ति एकता समाज के प्रदेश संयोजक कर्म चंद भाटिया ने कहा कि स्कैंडल प्वाइंट के आसपास कुछ दूरी पर कई भवन खाली पड़े हैं। वहां किराये पर कमरे लेकर कार्य चलाना चाहिए था।
विज्ञापन
विज्ञापन


एजी ऑफिस में डाकघर का कार्य शुरू
ग्राहकों को मुख्य डाकघर में मिलने वाली सभी सेवाएं एजी ऑफिस भवन में स्थित डाकघर में मिलनी शुरू हो गई हैं। इसके अलावा लोग अपने नजदीकी उप डाकघर छोटा शिमला, पुराना बस स्टैंड, कॉम्बरमेयर, आईजीएमसी, सीपीआरआई सहित अन्य जगहों पर 50 हजार रुपये तक के लेन-देन की सुविधा ले सकते हैं।
-मनोहर लाल, प्रवर डाकपाल, जीपीओ शिमला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें