फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: राधा-कृष्ण मंदिर में महापुराण कथा का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। राजधानी के गंज बाजार स्थित राधा-कृष्ण मंदिर में शुक्रवार को भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत पुराण कथा का शुभारंभ हुआ। इस दौरान महिलाओं ने पीले वस्त्र पहनकर अपने सिर पर कलश और नारियल रखकर इस यात्रा में हिस्सा लिया। यह यात्रा मंदिर परिसर से शुरू होकर लोअर बाजार से होते हुए जिलाधिकारी कार्यालय से वापस मंदिर परिसर तक निकाली गई जिसमें सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भजन कीर्तन करते हुए हिस्सा लिया। मंदिर पहुंचने के बाद कथावाचक सुरेश भारद्वाज ने कार्यक्रम की शुरुआत व्यास गद्दी पूजन के साथ की। मंदिर के पुजारी उमेश नौटियाल ने बताया कि शास्त्रों में पवित्र पुरुषोत्तम अधिक मास में श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण करना लाभदायक बताया है। सनातन धर्म सभा के प्रचार मंत्री सुमन पाल दत्ता ने बताया कि शनिवार से यह कथा मंदिर में 3:30 बजे शुरू होगी और 5 जून को इस कथा का समापन होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें